विशाल हाथी पर भारी पड़ा सफेद घोड़ा, जान बचाने के लिए यूं भागा, देखें वीडियो

Edited byमुनेश्वर कुमारReported byएन जाफरी|Lipi
Subscribe

Elephant And Horse Video: मध्यप्रदेश के रतलाम में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां एक सफेद घोड़ा और हाथी आपस में भिड़ गए। घोड़े ने हाथी को दौड़ा-दौड़ा कर परेशान किया। हाथी खुद को बचाने के लिए भागता रहा। इस दौरान हाथी ने एक मोटरसाइकिल भी गिरा दी।

Elephant And Horse
हाथी और घोड़ा
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक घोड़े और हाथी के बीच लड़ाई हो गई। आमतौर पर जंगल के राजा शेर और हाथी की लड़ाई की बात होती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही था। सफेद रंग का एक घोड़ा एक विशाल हाथी से भिड़ गया। हाथी ने भी लड़ाई करने के बजाय भागना बेहतर समझा। घोड़ा भी हाथी के पीछे-पीछे दूर तक दौड़ता रहा। यह घटना रतलाम जिले के सैलाना रोड पर हुई।


सैलाना रोड की घटना


जानकारी के अनुसार, सैलाना रोड पर हाथी और घोड़े के बीच संघर्ष हुआ। घोड़ा हाथी को काटने के लिए दौड़ रहा था। हाथी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. लोग हाथी को काबू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घोड़ा हाथी को दौड़ा रहा था। इस दौरान हाथी ने एक मोटरसाइकिल भी गिरा दी और इधर-उधर भागने लगा। लेकिन घोड़ा हाथी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आखिर में, हाथी को घोड़े से बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी को देखकर घोड़ा अस्तबल तोड़कर उसके पीछे लग गया। काफी देर तक दोनों के बीच यह जुगलबंदी चलती रही।


घोड़ा हो गया बेकाबू


कुछ देर बाद घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने हाथी को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इससे घबराकर हाथी ने दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ा, हाथी को दौड़ा रहा है और हाथी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।
मुनेश्वर कुमार

लेखक के बारे मेंमुनेश्वर कुमारनवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में महुआ टीवी, कशिश न्यूज, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब भोपाल कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में...... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »