Please enable javascript.वाह! ऋषभ पंत का 88 रन पर थप्पड़ शॉट तो 99 पर भी करारा छक्का, बेबस 'पाकिस्तानी' की ऐसी भरदम कुटाई - rishabh pants blistering century thrashes england bowlers - Navbharat Times

वाह! ऋषभ पंत का 88 रन पर थप्पड़ शॉट तो 99 पर भी करारा छक्का, बेबस 'पाकिस्तानी' की ऐसी भरदम कुटाई

Curated by: जितेंद्र कुमार|नवभारतटाइम्स.कॉम

हेडिंग्ले में खेले जा रहे मैच में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शतक के करीब पहुँचते ही वे और भी खतरनाक हो गए, खासकर शोएब बशीर के खिलाफ उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए।

Rishabh Pant
ऋषभ पंत ने शतक करीब लगाया शतक (फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)
हेडिंग्ले: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए कमाल कर दिया। पंत खास तौर से जब शतक के करीब पहुंचे तो वह और ज्यादा खतरनाक हो गए। 88 रन के स्कोर पर उन्होंने शोएब बशीर के खिलाफ एक ऐसा करारा शॉट मारा जिसे देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, पंच यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने अपने ह अंदाज में 99 रन के स्कोर आगे निकल कर एक बार फिर से सिक्स लगाकर अपने शतक को पूरा किया। पंत ने इंग्लैंड के शोएब बशीर को खास तौर से अपना निशाना बनाया। ऋषभ पंत ने 146 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

बता दें कि कि ऋषभ पंत जब 88 रन के स्कोर पर थे तब शोएब बशीर को उन्होंने एक जोरदार सिक्स लगाया। ये सिक्स इतना शानदार था कि उनका चेहरा बुरी तरह से उतर गया। हालांकि, इस सिक्स के बाद पंत अपने शतक के करीब पहुंच गए। इस सिक्स के बाद भी पंत नहीं रुके और बशीर की गेंद पर ही सिक्स लगाकर उन्होने अपना 7वीं सेंचुरी पूरी की।


134 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत
शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत और ज्यादा खरतनाक हो गए थे, लेकिन 134 रन के स्कोर पर वह एलबीडबल्यू आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए। उनकी इस दमदार पारी से ही टीम इंडिया का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचा।


लंच ब्रेक तक टीम इंडिया स्कोर 454 रन
हेडिंग्ले टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाते हुए 65 रनों की पारी खेली थी। पहले दिन नाबाद वापस लौटने के बाद दूसरे दिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। पंत ने 146 गेंद में शतक पूरा किया। हालांकि, वह जल्द ही आउट हो गए, लेकिन दुसरे दिन के पहले सेशन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 454 रन बनाने में सफल रही।
जितेंद्र कुमार
लेखक के बारे में
जितेंद्र कुमार
2016 में एबीपी न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। करिश्माई सफर इंडिया टीवी से होता हुआ नवभारत ऑनलाइन तक पहुंचा है। खेल के मोमेंट्स के धागे खोलने में महारत हासिल है। कोहली का बल्ला चूक सकता है, लेकिन यहां खबरों का अंबार लगता रहता है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें

अगला लेख

Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »