नई दिल्ली: शंघाई में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। अमेरिकी अधिकारी ने दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में असंतुलन की बात कही। वहीं, चीन के अधिकारी ने इसे गलत नजरिया बताया। अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (AmCham) की 110वीं वर्षगांठ पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत स्कॉट वॉकर ने कहा कि अमेरिका-चीन के आर्थिक रिश्ते लंबे समय से असंतुलित रहे हैं। उन्होंने चीन में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाई रोकने की बात कही। इसके जवाब में शंघाई के कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी चेन जिंग ने वॉकर के भाषण के बाद कहा कि महावाणिज्य दूत का नजरिया पूर्वाग्रह से ग्रसित, निराधार और दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत से मेल नहीं खाता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी नेता शी जिनपिंग ने व्यापार तनाव को कम करने के लिए बातचीत की थी। दोनों देश व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं। इससे आयात-निर्यात पर भारी टैक्स लग रहा है।
अभी भी अनसुलझे हैं कई मुद्दे
मई में दोनों देशों ने कुछ टैक्स कम करने के लिए 90 दिनों की मोहलत पर सहमति जताई थी। लेकिन, कई मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं। ट्रंप ने चीन पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। AmCham शंघाई के अध्यक्ष एरिक झेंग ने कहा कि अनिश्चितता के कारण कई व्यवसायों ने फैसले लेने बंद कर दिए हैं। उन्होंने दोनों सरकारों से भविष्य की योजनाओं के लिए स्पष्ट और स्थायी वादे करने का आग्रह किया है।
शंघाई में एक कार्यक्रम में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच गरमागरम बहस हुई। अमेरिका के अधिकारी स्कॉट वॉकर ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक संबंध बहुत समय से ठीक नहीं हैं। ये एकतरफा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम चीन में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों और जवाबी कार्रवाई को समाप्त करना चाहते हैं।'
यह बहस ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के नेता शी जिनपिंग ने हाल में फोन पर बात की थी। दोनों नेता व्यापार को लेकर चल रही तनातनी को कम करना चाहते थे। दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। इसके कारण दोनों देशों ने एक दूसरे के सामान पर ज्यादा टैक्स लगा दिए हैं।
अभी भी अनसुलझे हैं कई मुद्दे
मई में दोनों देशों ने कुछ टैक्स कम करने के लिए 90 दिनों की मोहलत पर सहमति जताई थी। लेकिन, कई मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं। ट्रंप ने चीन पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। AmCham शंघाई के अध्यक्ष एरिक झेंग ने कहा कि अनिश्चितता के कारण कई व्यवसायों ने फैसले लेने बंद कर दिए हैं। उन्होंने दोनों सरकारों से भविष्य की योजनाओं के लिए स्पष्ट और स्थायी वादे करने का आग्रह किया है।शंघाई में एक कार्यक्रम में अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच गरमागरम बहस हुई। अमेरिका के अधिकारी स्कॉट वॉकर ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक संबंध बहुत समय से ठीक नहीं हैं। ये एकतरफा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम चीन में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों और जवाबी कार्रवाई को समाप्त करना चाहते हैं।'
दोनों अधिकारियों ने क्या-क्या कहा?
इसके जवाब में चीन के अधिकारी चेन जिंग ने कहा कि वॉकर का नजरिया गलत है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि महावाणिज्य दूत का दृष्टिकोण पूर्वाग्रही, निराधार है और हमारे राष्ट्राध्यक्षों की पिछली रात की फोन कॉल के साथ मेल नहीं खाता है।'यह बहस ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के नेता शी जिनपिंग ने हाल में फोन पर बात की थी। दोनों नेता व्यापार को लेकर चल रही तनातनी को कम करना चाहते थे। दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। इसके कारण दोनों देशों ने एक दूसरे के सामान पर ज्यादा टैक्स लगा दिए हैं।