ट्रंप और नेतन्याहू दुश्मन, इनका साथ देना हराम... ईरान के शीर्ष मौलवी ने जारी किया फतवा, मुस्लिमों से की खास अपील

Curated byरिजवान|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

ईरान और इजरायल के बीच दुश्मनी दशकों पुरानी है। दोनों देशों की तनातनी इस समय चरम पर है। इसकी वजह हाल ही में दोनों देशों के बीच 12 दिन तक चला युद्ध है।

Israel us.
ईरानी ग्रैंड अयातुल्लाह मकारम शिराजी और बेंजामिन नेतन्याहू।
तेहरान: ईरान के शीर्ष धर्मगुरू मुफ्ती आयतुल्लाह मकारम शिराजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ फतवा (धार्मिक आदेश) जारी किया है। शिराजी की ओर से जारी फतवे में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान का दुश्मन घोषित किया गया है। शिराजी के सोमवार को जारी इस आदेश में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की धमयिकों की भी निंदा की गई है।

शिया मुस्लिमों के बड़े धर्मगुरू शिराजी की ओर से जारी फतवे में कहा गया है कि इन दुश्मनों (ट्रंप और नेतन्याहू) को मुसलमानों या इस्लामी देशों की ओर से कोई भी समर्थन या सहयोग हराम (निषिद्ध) माना जाएगा। शिराजी ने दुनियाभर के मुसलमानों से अमेरिकी और इजरायली नेताओं के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड की एकता जरूरी है।

ट्रंप और नेतन्याहू मोहरेब!

शिराजी ने ट्रंप और नेतन्याहू की ओर से खामेनेई को दी गई धमकियों की ओर इशारा करते हुए अपने फतवे में कहा है कि कोई भी व्यक्ति या शासन जो उनके शीर्ष नेता को धमकी देता है, उसे मोहरेब माना जाता है। मोहरेब वह है, जो अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ता है। ईरानी कानून के तहत मोहरेब के रूप में पहचाने जाने वाले लोगों को फांसी तक दी जा सकती है।

ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता का यह फतवा ईरान-इजरायल युद्ध रुकने के छह दिन बाद आया है। ईरान और इजरायल में 13 जून से 24 जून तक भीषण लड़ाई देखने को मिली थी। यह लड़ाई 13 जून को इजरायल की ईरान में बमबारी के साथ शुरू हुई, जिसमें कई ईरानी सैन्य कमांडर और उसके परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। इसके बाद ईरान ने भी इजरायली शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से हमला किया।

ईरान और इजरायल के बीच बीते कई वर्षों से तनाव रहा है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम और कई दूसरे मुद्दों को लेकर दोनों देशों में तनातनी रही है। बीते साल दोनों देशों में तनाव इतना बढ़ गया था कि ईरान-इजरायल ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे। इस साल एक बार फिर तनाव बढ़ा और 12 दिन का भीषण युद्ध दोनों देशों के लोगों को झेलना पड़ा।
रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिज़वान, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है। अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका में काम किया। फिलहाल नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में इंटरनेशनल डेस्‍क पर काम कर रहे हैं। राजनीति और मनोरंजन की खबरों में भी रूचि रखते हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में काम का अनुभव करीब 8 साल है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »