उत्तराखंड का मौसम, 24 जून 2025: बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में देर रात से बारिश, लुढ़का पारा

Edited byराहुल पराशर|Lipi
Subscribe

Uttarakhand Weather Today, उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 24 जून 2025: प्रदेश में इस बार मानसून अपना खूब असर दिखाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार मानसून में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश का असर दिखेगा।

Monsoon Season in Uttarakhad Rainfall Alert News
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से प्रभावी दिख रहा है। पूर्वानुमानों के मुताबिक, इस वर्ष मॉनसून सीजन में 6 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक हल्की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने का अनुमान है। हालांकि, देहरादून में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आगामी 29 जून तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है।

देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों और अधिकांश जिलों में मंगलवार भोर से ही बादल मंडरा रहे हैं। हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी है। देहरादून में देर रात से हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी कमी आई है। पहाड़ों में बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है। जगह-जगह भूस्खलन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जनजीवन पर पड़ा प्रभाव

कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से भी फ़ौरी राहत मिली है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से गर्मी तो कम हुई है, लेकिन बारिश आफत बन गई है। जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहे हैं।

केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं, यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

आईएमडी का आया पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है। आज बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के दौर हो सकते हैं।

देहरादून में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि चार धाम यात्रा मार्गों पर तीव्र बारिश के दौर होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है। बारिश और हवाओं के असर से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
राहुल पराशर

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरनवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »