सहारनपुर में BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बुलाई महापंचायत, पार्टी ने कोमल चौधरी को निकाला

Curated byराहुल पराशर|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

BJP Leader Komal Chaudhary Expelled: सहारनपुर की भाजपा नेता कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कोमल ने गंगोह से भाजपा विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ महापंचायत बुलाई थी। इसके बाद यह एक्शन हुआ है।

Saharanpur Komal Chaudhary BJP MLA Keerat Singh Row
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के भीतर घमासान मच गया है। भाजपा नेता कोमल चौधरी ने पार्टी के गंगोह सीट से विधायक चौधरी कीरत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनके खिलाफ महापंचायत का आह्वान कर दिया। बिना प्रशासनिक अनुमति के महापंचायत के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई तो उनके समर्थकों ने हंगामा किया। इसके बाद भाजपा ने नेत्री कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कोमल गुर्जर ने पहले पार्टी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने शुक्रवार को गंगोह के तीतरों रोड स्थित एक गार्डन में महापंचायत बुलाने की घोषणा कर दी थी।

नहीं थी प्रशासनिक अनुमति

हालांकि, कोमल चौधरी को महापंचायत की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं मिली थी। इसके बाद भी महापंचायत आयोजित करने की कोशिश की गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थल को सील किया। इसके बाद सड़क पर जुटी भीड़ को लाठीचार्ज कर तितर-बितर किया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।
कोमल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में विधायक पर फिर गंभीर आरोप दोहराए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जब सबूत मांगे गए तो उन्होंने कहा कि समय आने पर पेश किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस पर सोने की चेन गायब करने और समर्थकों से मारपीट करने के भी आरोप लगाए।

ननद को हिरासत में लिया

पूरी घटना के दौरान एक गलत पहचान की स्थिति भी बनी। पुलिस ने कोमल की ननद कविता चौधरी को कोमल समझकर हिरासत में लेने की कोशिश की। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी के सामने लेटकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को वहां से भगाया। इस बीच अचानक कोमल चौधरी समर्थकों के बीच मीडिया के सामने आई। खुद को झांसी की रानी बता दिया।

एसडीएम का आया बयान

एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बिना अनुमति के पंचायत आयोजित करने का प्रयास किया गया था, इसी कारण कार्रवाई की गई। महापंचायत नहीं होने दिया गया। तीन लोगों को महापंचायत करने के प्रयास में हिरासत में लिया गया। तीनों को बाद में छोड़ दिया गया।

मामले में कूदे पूर्व सांसद

पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने इस पूरे मामले में बयान दिया है। फेसबुक पर पोस्ट कर उन्होंने इस घटना की निंदा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि सम्मानित लोगों पर लाठीचार्ज और उनके घर पुलिस भेजकर प्रताड़ित करना गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने इस मामले में कहा कि पूरे प्रकरण से आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। पार्टी हाईकमान की ओर से कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
राहुल पराशर

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरनवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »