Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: पंजाब में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, अकाली दल की 13 में से 10 सीटों पर जमानत जब्त

Curated byराहुल महाजन|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 News: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान हुआ था। 4 जून यानि आज इन सभी सीटों पर कौन जीत रहा इसका पता चल जाएगा। सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024 Live
पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Punjab Lok Sabha Election Result 2024: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके है। पंजाब में दो लोकसभा सीटों को छोड़ दे तो बाकी अन्य सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम नहीं आए हैं। पंजाब की 7 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पिछली बार कांग्रेस को पंजाब में 8 सीटें मिली थी। उसे इस बार एक सीट का नुकसान हुआ है। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। एक सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई है। वहीं आम आदमी पार्टी भी तीन सीटें जीतने में कामयाब रही है। वहीं, किसानों का विरोध झेल रही भाजपा यहां कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है, जबकि 2019 में पार्टी दो सीटों पर जीती थीं।

पंजाब में चार पार्टियों के बीच था मुकाबला
पंजाब में सभी पार्टियां अकेले चुनाव लड़ रही थी। कांग्रेस, आप, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच यहां मुख्य मुकाबला था। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस यहां 6 से 8 सीटें जीत सकती ती। केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी को 1 से तीन सीटें, आप को 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं शिरोमणि अकाली दल को कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही थी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों सही साबित नहीं हो पाए।

बीजेपी पहली बार अकेले उतरी थी मैदान में
पंजाब में पहली बार बीजेपी अकेले चुनावी मैदान में उतरी। इससे पहले वो हमेशा शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही। लेकिन किसान आंदोलन के बीच अकाली दल ने ये दोस्ती तोड़ दी थी। दोनों पार्टियों ने इस बार अकेले चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। दो सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी इस बार पंजाब की 12 सीटों पर चुनाव लड़ी।
राहुल महाजन

लेखक के बारे मेंराहुल महाजनहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के बाद डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 9 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय। ईटीवी और नेटवर्क 18 से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »