Khadoor Sahib Lok Sabha Chunav Result 2024: NSA के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से 1.97 लाख वोटों से जीत दर्ज की

Curated byसुजीत उपाध्याय|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

Punjab Khadoor Sahib Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आ गए हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से एक खडूर साहिब सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट पर कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया है। उसे कुल 404430 वोट मिले।

Khadoor Sahib Lok Sabha Election Result 2024.
खडूर साहिब लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
Khadoor Sahib Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आ गए हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से एक खडूर साहिब सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट पर कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया है। उसे कुल 404430 वोट मिले। सिंह ने बतौर निर्दलीय चुनाव में किस्मत आजमाई थी और उसे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,97,120 अधिक मत मिले। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस दूसरे नंबर पर
खडूर साहिब लोक सभा सीट पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह ज़िरा दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 207310 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के लालजीत सिंह भुल्लर को 194836 वोट मिले और वो तीसरे नंबर पर रहे। शिरोमणि अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा चौथे नंबर पर रहे। उन्हें 86373 वोट मिले। इसके अलावा बीजेपी के मंजीत सिंह मन्ना पांचवे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 86373 वोट मिले।
खडूर साहिब पंजाब लोकसभा चुनाव 2024- देखें जिले से
पार्टी
कैंडिडेट कौन जीता कौन हारा
निर्दलीय अमृतपाल सिंह जीते
कांग्रेस कुलबीर सिंह जिरा हारे
आप लालजीत सिंह भुल्लर हारे
बीजेपी मनजीत सिंह मन्ना हारे
सीपीआई गुरदयाल सिंह हारे
शिअद विरसा सिंह वल्टोहा हारे
AASPP चैन सिंह बैंका हारे
AIMP (R) दिलबाग सिंह हारे
SJVP नवीन कुमार शर्मा हारे
निर्दलीय अजीत सिंह हारे
2019 लोकसभा चुनाव में कौन जीता?
बात बीते 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल डिंपा ने 1,40,573 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। डिंपा को कुल 4,59,710 वोट मिले थे। जसबीर सिंह गिल डिंपा ने शिरोमणि अकाली दल की बीबी जागीर कौर को हराया था। उनको 319,137 वोट मिले थे।

2014 में किसके खाते में कई थी सीट
2014 में मौजूदा सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लिए सीट जीती थी, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह गिल को 100,569 वोटों से हराया था। रणजीत सिंह ने बाद में अपनी खुद की पार्टी अकाली दल (टकसाली) बनाई और शिरोमणि अकाली दल को चुनौती दी। 2014 में बीजेपी उम्मीदवार को 44.9% वोट शेयर के साथ 467,332 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 35.2% वोट शेयर के साथ 366,763 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलदीप सिंह 144,521 वोट और 13.9% वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

खडूर साहिब सीट क्यों हैं खास?
पंजाब में स्थित खडूर साहिब लोकसभा सीट राज्य के 13 लोकसभा सीटों में से एक है। 2008 में परिसीमन के बाद बनी यह सीट तरनतारन जिले का हिस्सा है और इसमें नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं। सिखों की ओर से पवित्र माने जाने वाले इस क्षेत्र का नाम गुरुद्वारा श्री खडूर साहिब के नाम पर रखा गया है, जहां आठ सिख गुरुओं ने दर्शन दिए हैं।
सुजीत उपाध्याय

लेखक के बारे मेंसुजीत उपाध्यायसुजीत उपाध्याय ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर, उत्तराखंड से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ह‍िन्‍दुस्‍तान और दैन‍िक जागरण मेंं बतौर र‍िपोर्टर काम क‍िया। ज़ी मीड‍िया से ड‍िज‍िटल में शुरुआत। इंड‍िया डॉट कॉम ह‍िंंदी में दो साल काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन से जुड़े।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

रेकमेंडेड खबरें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
OSZAR »