Chandigarh Lok Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने नए चेहरो पर दाव खेला। बीजेपी ने संजय टंडन तो कांग्रेस ने मनीष तिवारी को मौदान में उतारा। बीजेपी ने यहां से लगातार दो बार सांसद रही किरण खेर का टिकट काट कर संजय टंडन पर दाव खेला था।
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
Chandigarh Lok Sabha Election Result 2024 : हरियाणा और पंजाब राजधानी चंडीगढ़ में कमल का फूल मुरझा गया है। हम ऐसे इसलिए कह रहे है क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी संजय टंडन को शिकस्त दे दी है। मनीष तिवारी ने 3613 वोटों से जीत हासिल कर ली है। हालांकि अब तक नतीजे का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। दोनों ही कैंडिडेट काउंटिंग सेंटर के अंदर मौजूद है। बता दें कि 2019 और 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की किरण खेर ने इस लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस ने पवन बंसल की जगह इस बार मनीष तिवारी को मैदान में उतारा था। इस लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 1जून को मतदान हुआ।
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024- देखें कौन जीता कौन हारा
पार्टी
प्रत्याशी
कौन जीता कौन हारा
बीजेपी
संजय टंडन
हार
कांग्रेस
मनीष तिवारी
जीत
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम : 2019 में बीजेपी ने मारी बाजी
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव साल 2014 और 2019 को देखें तो यहां पर बीजेपी की बाजी मारी है। हालांकि साल 2014 से पहले इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का ही राज रहा है। 2019 के चुनाव में किरण खेर ने 46,850 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 2,31,188 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के पवन बंसल को 1,84,218 वोट मिले।चंडीगढ़ लोकसभा सीट सामान्य के लिए आरक्षित है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कुल 6,46,729 मतदाता हैं, जिसमें से साल 2019 में 3,42,201 पुरुष मतदाता जबकि 3,04,507 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह एक शहरी संसदीय क्षेत्र है और यहां की सारक्षता दर 86.43% के करीब है।
लेखक के बारे मेंराहुल महाजनहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के बाद डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 9 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय। ईटीवी और नेटवर्क 18 से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि।... और पढ़ें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर