Modi 3.0 Cabinet Jyotiraditya Scindia And Shivraj Singh Chauhan Will Become Ministers From Mp Bjp Nda Jdu
Modi Cabinet: एमपी के इन दो नेताओं के पास पहुंचा फोन, मोदी 3.0 में बनेंगे कैबिनेट मंत्री! दो नामों पर सस्पेंस बरकरार
Modi Cabinet: नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ कई कैबिनेट और राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्री बनने के लिए फोन किया गया है। हालांकि अभी तक विभागों का खुलासा नहीं हुआ है।
भोपाल: प्रधानमंत्री पद के रूप में नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार शपथ लेंगे। पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। मोदी मोदी के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिन सांसदों को मंत्री बनाया जाने लगा है उन नेताओं को फोन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य की सभी 29 सीटों पर पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के दो सांसदों को मंत्री बनने के लिए फोन किया गया है।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनने के लिए नेताओं को फोन किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी उन नेताओं के साथ पीएम मोदी चाय पर चर्चा कर सकते हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को आया फोन
मध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से रेकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्र में मंत्री बनने के लिए फोन किया गया है। सिंधिया मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री थे। उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय विभाग की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा स्टील और इस्पात विभाग का भी विभाग सिंधिया के पास है।
शिवराज सिंह चौहान को भी आया फोन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे। सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान को भी मंत्री बनने के लिए फोन किया गया है। शिवराज सिंह चौहान इस बार विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। शिवराज सिंह ने 8 लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान किस विभाग के मंत्री बनेंगे इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। MP News: मोदी कैबिनेट से इन मंत्रियों का कट सकता है पत्ता! महाराज-शिवराज सबसे बड़े दावेदार, चौंकाने वाले हैं आखिरी दो नाम
चौंकाने वाले हो सकते हैं नाम
मोदी कैबिनेट में सिंधिया और शिवराज के अलावा कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। हालांकि अभी तक उन नेताओं के नाम सामने नहीं आए हैं जिन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री या फिर राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, हिमाद्री सिंह, महेन्द्र सिंह सोलंकी और वीडी शर्मा को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते और वीरेन्द्र खटीक के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
लेखक के बारे मेंपवन तिवारीनवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं।
7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की।
ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं।
चुनौतियां पसंद हैं।
किताबें पढ़ने का शौक है।
राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।... और पढ़ें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर