ऐप

लखनऊ में बड़े रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की दो युवतियां पकड़ी गईं, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ FIR

Lucknow Two Uzbekistan Girls Arrested: लखनऊ में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सुशांत गोल्फ सिटी से दो उजबेक गर्ल्स को बरामद किया गया है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की है।

Curated by: राहुल पराशरUpdated: |नवभारतटाइम्स.कॉम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक फ्लैट में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को पकड़ा, जो कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त थीं। इस मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
Lucknow Uzbek Girls Arrested by Police News
(फोटो- नवभारतटाइम्स.कॉम)

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक फ्लैट में विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और वहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी आधार पर दरोगा महेश कुमार सिंह ने टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा, जहां से दो उज्बेक युवतियों को पकड़ा गया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे लोयोला नाम की एक महिला के जरिए भारत आई थीं।

डॉक्टर पर लगा आरोप

लखनऊ में उजबेक महिलाओं के रहने की व्यवस्था एक डॉक्टर विवेक गुप्ता की मदद से हुई थी। डॉक्टर ने उनकी पहचान अर्जुन राणा उर्फ त्रिजिनराज से कराई थी। पुलिस को दोनों युवतियों के पास से पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला। विदेशी पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे उनकी भारत में मौजूदगी संदेह के घेरे में आ गई।

पुलिस ने बताया कि विदेशी अधिनियम, विदेशी पंजीकरण अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में डॉक्टर विवेक गुप्ता और अर्जुन राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की गहन जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। युवतियों के भारत में प्रवेश और रहने की प्रक्रिया की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई और अन्य साथियों के भी शिकंजे में आने की बात कही जा रही है।
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें
लेटेस्ट कमेंट

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ऐप
OSZAR »