ऐप

जड़ों से निकलेंगे घने-मजबूत बाल, डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया लोहे की कटोरी में क्या डालकर लगाएं?

बालों की समस्याओं से बचाव के लिए आप डॉक्टर सुभाष गोयल के एक असरदार नुस्खे को अपना सकते हैं। ये नुस्खा सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Authored by: हर्षा सिंहUpdated: |नवभारतटाइम्स.कॉम
बालों से जुड़ी समस्याएं किसी एक-दो लोगों को नहीं बल्कि हर किसी को परेशान कर देती हैं। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रेस की वजह से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं, लेकिन सच तो ये है कि लोगों के बाल झड़ रहे हैं, इसी बात का उन्हें सबसे ज्यादा स्ट्रेस होता है। ऐसे में बालों को मजबूत बनाने के लिए लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट करवाने तक ही सीमित नहीं रहते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए वो तरह-तरह की दवाइयां तक खाने के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
फोटो साभार: Instagram @healtthguru

डॉ. सुभाष गोयल ने बताया बेहतरीन नुस्खा

बाल झड़ना, पतलापन और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को आप बिना दवाइयों के नेचुरली भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर सुभाष गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @healtthguru पर एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा साझा किया है। इस नुस्खे की मदद से बालों को घना और मजबूत बनाएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नुस्खे में किन चीजों की है जरूरत?

बालों को मजबूत बनाने वाले नुस्खे को बनाने के लिए आपको किचन में मिलने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल करना है। आइए जानें ये चीजें कौन-सी हैं:

  • लोहे की कटोरी या कढ़ाई
  • 3 चम्मच आंवला पाउडर
  • 1 चम्मच मेथी दाना का पाउडर
  • 1 चम्मच कलौंजी का पाउडर
  • 2-3 बूंदें तेल
  • 1 चम्मच चीनी
  • 3 चम्मच दही

(नोट: आप क्वांटिटी को अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं)

पेस्ट को बनाने का तरीका

इस होममेड पेस्ट को बनाने के लिए आपको सबसे पहले लोहे की कढ़ाई या कटोरी लेनी है। इसमें आंवला पाउडर, मेथी दाना पाउडर और कलौंजी पाउडर को डालना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें।

अब कढ़ाई या कटोरी को रातभर ढ़ककर रख दें। आपको अगले दिन सुबह इस पेस्ट में घर में मौजूद किसी भी तेल की 2 से 3 बूंदें मिलानी है। इसके बाद चीनी और दही को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आपका बालों में जान डालने वाला पेस्ट बनकर तैयार हो गया है।

पेस्ट का कैसे करें इस्तेमाल?

इस पेस्ट को बालों से लेकर अंदर जड़ों तक अच्छी तरह से लगाना है। कोई भी जगह बचनी चाहिए। डॉक्टर सुभाष ने कहा कि बेहतर रिजल्ट्स के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बात इस पेस्ट को बालों में लगा सकते हैं।


ज्यादा जानकारी के लिए यहां वीडियो देखें​

बालों को क्या फायदे होंगे?

इस पेस्ट को लगाने से बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है:

  • बालों में जान आएगी
  • बाल झड़ना बंद हो जाएंगे
  • बाल घने हो जाएंगे
  • सूखे बाल से बचाव
  • बालों का टूटना बंद हो जाएगा
  • स्कैल्प की सेहत में सुधार होगा।

(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

हर्षा सिंह

लेखक के बारे मेंहर्षा सिंहहर्षा सिंह नवभारत टाइम्स में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। हर्षा को ब्यूटी और हेल्थ से संबंधित विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। चाहे खूबसूरती निखारने के घरेलू नुस्खे हों, या फिर डॉक्टर के बताए स्किन से जुड़े उपाय, किसी भी तरह के टॉपिक को रीडर तक आसान और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, हर्षा बखूबी जानती हैं। बतौर लेखक इन्होंने एंटरटेनमेंट, फैशन और एजुकेशन जैसी बीट्स पर भी काम करते हुए अपना योगदान दिया है। हॉबीज की बात करें, तो खाली समय में हर्षा को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है।... और पढ़ें

लेटेस्ट कमेंट
कमेंट पोस्ट करें
Sale
ऐप
OSZAR »